फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रमरजाय नहर पुलिया के समीप से सोमवार को पुलिस ने चोरी की दो मोटरसायकिलों के साथ दो लोगों का पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के रमरजाय नहर पुलिया के समीप जांच की जा रही थी। इस दौरान् दो लोग अलग- अलग मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिये। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो दोनों लोग अपनी- अपनी गाड़ियों से भागने लगे। तब तक पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों से गाड़ियों के कागज मांगे गये लेकिन कोई भी वाहनों के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस मोटरसाइकिल समेत दोनों को थाने ले आई। जहां पूछताछ के दौरान एक की पहचान थाना क्षेत्र के डबरियां पैगापर गांव निवासी गोविन्द उपाध्याय व दूसरा थाना क्षेत्र के दीयां रामपुर गांव के निवासी सुशील यादव के रुप में हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया। इस दौरान टीम में एसआई सलीम, एसआई राजकुमार यादव, कांस्टेबल अतुल राजभर, विकास कुमार व परवेज अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें