फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पहलवान पूर्वांचल रत्न से हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद की ओर से रविवार को रामकृष्ण महिला विद्या मंदिर में आयोजित पूर्वांचल रत्न अलंकरण सम्मान में स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली से जुड़े दो पहलवानों को सम्मानित किया गया। इनमें मुकेश पहलवान और पवन पहलवान (रेलवे खिलाड़ी राष्ट्रीय पहलवान, ऑल इंडिया रेलवे मेडलिस्ट) को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन

भारत भीम रहे प्रदीप पहलवान ने कहा कि यह बहुत ही गौरव का पल है। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के महासचिव कुमार नंदजी ने कहा कि विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को सम्मान दिलाने में एसोसिएशन हमेशा मददगार रहेगी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश व जिलाध्यक्ष संजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ी सम्मान का भूखा होता है और खिलाड़ियों के लिए सम्मान देना बहुत ही उत्तम प्रयास है। इसके लिए उन्होंने संस्था को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. अनिल यादव, विनय वर्मा, पवन पहलवान, कन्हैया पहलवान, ईश्वर पहलवान, ज्ञान पहलवान, मुकेश, विशाल तिवारी, राजू रंजन पांडेय, सिद्धार्थ कबीर, विकास राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें