फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, 12 जख्मी

Wed, 15 Mar 2017 01:15 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कूटी।
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के खजूर गांव में सोमवार  की शाम बाइक से धक्का लगने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक बस्ती के लोगों ने दूसरी बस्ती पर हमला बोल दिया। इस घटना में एक पक्ष से 12 लोग जख्मी हो गए। हमलावरों ने तीन बाइकें और आधा दर्जन साइकिलों को तोड़ फोड़ दिया। पुलिस आने से पहले हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

   घायलों का इलाज निजी अस्पताल में हुआ। सीओ सदर प्रमोद कुमार के अनुसार इस मामले में आठ नामजद और एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की शाम गांव की मौर्या बस्ती के लोग डीजे बजाकर नाच गा रहे थे। उसी बीच यादव बस्ती के तीन युवक नशे में बाइक से वहां पहुंचे। नाच रहे एक युवक को बाइक से धक्का लग  गया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद बाइक सवार वहां से चले गए।
रात नौ बजे के करीब यादव बस्ती के करीब पचास लोग लाठी डंडा लेकर मौर्या बस्ती में पहुंचे और छह घरों में तोड़फोड़  करते हुए मारपीट करने लगे। हमले में गोपाल (50), चंद्रप्रकाश (22), शिमला देवी  (35), चंद्रावती (45), कन्हैया (38), संजय (22), विजय (18), सुनील (18), शशिप्रकाश (38),  श्यामबिहारी (39) व राजनाथ (55) और एक अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

घरों में खड़ी 3 बाइक छह साइकिलों को तोड़ दिया गया। आरोप है कि हमलावर खेत में उगी सब्जी की फसल को नष्ट करने के साथ ही घरों में लगे बिजली के बल्ब और मीटर आदि तोड़ दिए तथा महिलाओं के आभूषण छीन लिए। इस बीच सौ नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अलीनगर थाने ले आयी। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें