फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुरंतो एक्सप्रेस में दो महिलाओं के साथ छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। रविवार की रात अप सियालदह बिकानेर दुरंतो एक्सप्रेस में बंगाल के वर्धमान के समीप दो महिला के साथ सहयात्री ने छेड़खानी की और मारपीट की कोशिश की। महिला की शिकायत पर आरपीएफ और जीआरपी ने आरोपी को पीडीडीयू जंक्शन पर गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि दुरंतो में महिला से छेड़खानी की शिकायत पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम सतर्क हो गई और ट्रेन के आने का इंतजार करने लगी। अप सियालदह बिकानेर दुरंतो एक्सप्रेस रात पौने दो बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। यहां कोच संख्या बी - 3 के बर्थ संख्या 52 और 49 पर सवार महिलाओं ने बताया कि जब ट्रेन वर्धमान से आगे चली तो दोनों महिलाएं वाशरूम में गई। यहां दोनों प्लेट धो रही थी, इसी बीच वहां योगेश निवासी अमलनेर जिला जलगांव, महाराष्ट्र ने दोनों का हाथ पकड़ लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट की कोशिश की।
योगेश का रिजर्वेशन कोच बी-टू में सीट संख्या 34 पर था, लेकिन वह नशे में धुत होकर बी- थ्री कोच में आ गया। इस शिकायत के आधार पर जीआरपी ने आरोपी योगेश को उतार लिया और महिलाओं की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर उसे वर्धमान भेजा गया है। वहीं आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें