फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो टीटीई को यात्रियों ने बनाया बंधक, अनभिज्ञ रहा सुरक्षा तंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा के लिए कई एजेंसिया हैं लेकिन ट्रेनों में न तो चोरी की घटनाएं रुक रही है और नहीं यात्री सुरक्षित हैं। इसका उदाहरण बुधवार को देखने को मिला जब हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल के एसी और एसी फर्स्ट क्लास में यात्रियों का सामान चोरी हो गया। इससे नाराज यात्रियों ने ट्रेन के दो टीटीई को लगभग पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। हैरान करने वाली बात यह है कि टीटीई को बंधक बनाए जाने की खबर सुरक्षा एजेंसियों को नहीं लगी।
विज्ञापन

हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल में बुधवार को एसी ए वन कोच में सफर कर रहे यात्रियों ने सामान चोरी होने के आरोप लगाकर दो टीटीई को बंधक बना लिया। ट्रेन में चल टिकट परीक्षकों को बंधक बनाए जाने की सूचना कामर्शियल विभाग को दी गई। ट्रेन निर्धारित समय से पांच घंटे लेट स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन पटना से पीडीडीयू स्टेशन के बीच कई स्टेशनों पर रुकी लेकिन सुरक्षा तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लगी। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन से खुलने के बाद यार्ड में ड्यूटीरत जीआरपी के जवानों ने दोनों टीटीई को यात्रियों से मुक्त तो करा लिया लेकिन यात्रियों पर बिना किसी कार्रवाई किए उन्हें छोड़ दिया। दोनों चल टिकट परीक्षकों की ड्यूटी स्थानीय स्टेशन पर समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें