फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिजली गिरने से दो ट्रांसफॉर्मर जले, 200 घरों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब चार बजे तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से दो ट्रांसफार्मर जल गए। दुलहीपुर और सूजाबाद में घटना के बाद 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई।
विज्ञापन

दुलहीपुर में 250 केवी और सूजावाद गांव के 400 केवी के ट्रांसफाॅर्मर से बिजली गिरने से तेज चिंगारियां निकलने लगीं और आपूर्ति बंद हो गई। इससे दुलहीपुर में 75 और सूजावाद में 125 घरों को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद दोनों ट्रांसफार्मर के जलने की पुष्टि की।
उपखंड अधिकारी मनोज कुमार कश्यप ने बताया कि बिजली गिरने के कारण दो ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नए ट्रांसफॉर्मर की मांग भेज दी गई है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

-
फॉल्ट और कटौती से परेशान रहे लोग
पीडीडीयू नगर। बारिश के दौरान मंगलवार को जगह-जगह फॉल्ट की समस्या और अघोषित कटौती के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। सतपोखरी, भीसौड़ी, महाबलपुर, मलोखर, चांदनी मार्केट, दुलहीपुर, मोहम्मदपुर, बगही, भुजहुआं, सैदपुरा, बरेली और खजूरगांव में फाल्ट की वजह से कई घंटों तक बिजली की आवाजाही होती रही। वहीं, अघोषित कटौती से भी लोग परेशान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें