इलिया(चंदौली)। चकिया कोतवाली के अर्जी खुर्द गांव में बुधवार की दोपहर में बारिश के बीच बिजली गिरने से बगीचे में आम बीन रही दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि दो झुलस गए। झुलसे हाल में बच्चों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दो किशोरियों की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अर्जी खुर्द गांव निवासी राजगीर मिस्त्री रणजीत चौहान की पुत्री छाया (15), नंदिनी (14), चांदनी (सात) और गांव के ही ट्रैक्टर चालक हौसला चौहान के पुत्री सोनाली (16) के साथ बुधवार के दोपहर दो बजे के गांव के सिवान में आम के बगीचे में आम चुनने गई थी। इसी बीच तेज गरज के साथ बारिश होने लगी बारिश देखकर चारों किशोरियां एक मड़ई में छिप गई। इसी बीच तेज गरज के साथ बिजली मड़ई में गिर गई। इसके चपेट में आने से कक्षा सात की छात्रा छाया और आठवीं कक्षा की छात्रा सोनाली की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं नंदनी तथा चांदनी गंभीर रूप से बुरी तरह झुलस गई। दोनों को इलाज के लिए 108 नंबर एंबुलेंस से चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार फूलचंद यादव राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप यादव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजने की कार्रवाई में जुट गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
---------------------
बिजली गिरने से दो किशोरियों की मौत, दो झुलसे
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-14
इलिया। चकिया कोतवाली के अर्जी खुर्द गांव में बुधवार की दोपहर में बारिश के बीच बिजली गिरने से बगीचे में आम बीन रही दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि दो झुलस गए। झुलसे हाल में बच्चों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दो किशोरियों की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अर्जी खुर्द गांव निवासी राजगीर मिस्त्री रणजीत चौहान की पुत्री छाया (15), नंदिनी (14), चांदनी (सात) और गांव के ही ट्रैक्टर चालक हौसला चौहान के पुत्री सोनाली (16) के साथ बुधवार के दोपहर दो बजे के गांव के सिवान में आम के बगीचे में आम चुनने गई थी। इसी बीच तेज गरज के साथ बारिश होने लगी बारिश देखकर चारों किशोरियां एक मड़ई में छिप गई। इसी बीच तेज गरज के साथ बिजली मड़ई में गिर गई। इसके चपेट में आने से कक्षा सात की छात्रा छाया और आठवीं कक्षा की छात्रा सोनाली की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं नंदनी तथा चांदनी गंभीर रूप से बुरी तरह झुलस गई। दोनों को इलाज के लिए 108 नंबर एंबुलेंस से चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार फूलचंद यादव राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप यादव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजने की कार्रवाई में जुट गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।