चंदौली। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को दो शिक्षकों को निलंबित करते हुए चार शिक्षकों और दो शिक्षा मित्रों का वेतन रोक दिया। ये सभी पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए थे। जबकि निलंबित शिक्षक काफी दिनों से विद्यालय से गायब रहे। इसलिए बीएसए ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का डंडा चलाया।
शिक्षा गुणवता चेक करने के लिए बीएसए ने पिछले दिनों नौगढ़ के विनायकपुर और लालतापुर के परिषदीय विद्यालयों का बीईओ के माध्यम से औचक निरीक्षण कराया था। जहां विनायकपुर में प्रधानाध्यापक रामदास यादव, राकेश विश्नानी, अमनाथ यादव, शिक्षामित्र कुसुम देवी, सुशीलकांत तथा लालतापुर में प्रधानाध्यापक हरनाम सिंह, आशीष गुप्ता दिनेश यादव अनुपस्थित पाए गए। इस पर बीएसए ने रामदास यादव और हरनाम सिंह को निलंबित करते हुए चार अन्य सहायक अध्यापकों को वेतन अगले आदेश तक रोक दिया। वही विनायकपुर में तैनात शिक्षामित्र कुसुम देवी और सुशीलकांत के मानदेय पर भी रोक लगा दिया। बताया कि बगैर अवकाश लिए विद्यालय से गायब रहने पर संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई किया गया है।