कंदवा। स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार की रात करौती गेट के समीप तलाशपुर मोड़ स्थित शराब की दुकान में हुई लूट के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में इनके पास से साढ़े 1300 रुपये बरामद हुए जबकि उनकी निशानदेही पर लूट की शराब बिहार के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय गांव में मकान से बरामद की गई थी। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि बुधवार की रात नए साल की जश्न में लगे लोगों पर निगाह रखने के लिए पुलिस बल गश्त कर रहा था। पूछताछ में पता चला कि दोनों पूर्व में तलाशपुर में शराब की दुकान में हुई लूट में शामिल थे।
अभियुक्त गौतम तिवारी निवासी ग्राम मसाढ़ी थाना रामगढ़ जिला कैमूर भभुआ बिहार व शुभम सिंह चौहान निवासी ग्राम लंका भीटी थाना रामनगर जनपद वाराणसी के निवासी हैं। गौतम तिवारी की जेब से 600 और शुभम की जेब से 750 रुपये बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।