फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बीस पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम चंदरखा ओवरब्रिज से 2.80 लाख के शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों चार पहिया वाहन में शराब छिपाकर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक तस्कर चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र से शराब लेकर जाकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचते थे। थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया गश्त के दौरान सूचना मिली कि तस्कर कार से शराब की खेप बिहार ले जा रहे है। इसके बाद एसआई जावेद सिद्दीकी, गंगाधर मौर्य, आरक्षी संतोष कुमार सिंह व अनुराग सिंह के साथ चंदरखा गांव स्थित नेशनल हाईवे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। वाहनों की तलाशी के दौरान एक कार से बीस पेटी शराब बरामद हुई। थाना प्रभारी के अनुसार पकड़े गए तस्कर दिनेश पासवान और बजरंगी बिहार के रोहतास जिले के निवासी है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें