फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंजेहरा गांव के पास शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस में लादकर लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने अरविंद उर्फ बांके सिंह को मृत घोषित कर दिया।वहीं ओमप्रकाश बिंद की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं धक्का मारने वाला वाहन जमानिया की ओर भाग निकला।दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। दुर्घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन



असना गांव निवासी अरविंद उर्फ बांके सिंह (53) अपने हमउम्र कुसी गांव निवासी ओमप्रकाश बिंद के साथ शनिवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब बाइक से जमानिया से वापस अपने गांव लौट रहे थे।अभी वह कंजेहरा गांव के पास पहुंचे थे कि सैयदराजा की तरफ से तेज गति से आ रहे वाहन ने सामने बाइक में से धक्का मार दिया।जिससे बाइक सवार दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।लोगों ने एंबुलेंस के साथ साथ उनके घर वालों को भी सूचना दिया।जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंची तब तक घर वाले भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं हालत गंभीर होने पर ओमप्रकाश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अरविंद की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।अरविंद के एक पुत्री और दो पुत्र हैं।किसी की भी शादी नहीं हुई है। बच्चों के रोने के साथ वहां खड़े हर व्यिक्त के आंखें नम हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें