फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी का खेल: ट्रक में गुप्त केबिन में छिपाकर ले जा रहे थे 58 लाख की 663 पेटी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 04:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 58 लाख की 663 पेटी शराब बरामद की गई। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंजाब से बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही करीब 58 लाख रुपये मूल्य की 663 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब को ट्रक के भीतर लोहे का गुप्त केबिन बनाकर और उसके चारों ओर लकड़ी का बुरादा भरकर छिपाया गया था, ताकि पुलिस की जांच में किसी को संदेह न हो। पुलिस ने मौके से गुजरात निवासी दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को एसपी चंदौली आकाश पटेल ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। 

विज्ञापन


एसपी आकाश पटेल ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय और सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि पंजाब से  शराब की बड़ी खेप बिहार भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार की रात वाराणसी-बिहार राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन मंडी समिति गेट के सामने वाहन चेकिंग शुरू की गई। 

चेकिंग के दौरान एक ट्रक आता दिखा। उसे रोक कर चालक और सहचालक से पूछताछ की गई। दोनों ने ट्रक में लकड़ी का बुरादा लदा होने की बात कही।  शक होने पर ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक के अंदर विशेष रूप से तैयार किए गए लोहे के गुप्त केबिन का पता चला। 
विज्ञापन


केबिन खोलने पर उसमें विभिन्न ब्रांड की कुल 663 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 5898.600 लीटर है। पकड़े गए दोनों आरोपी की पहचान गुजरात के अहमदाबाद जिले के बटवा जीआईडीसी थाना क्षेत्र के जसोधानगर निवासी हितेश और विंजोल फाटक निवासी उमेश के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपितों का चालान किया गया है। 

विज्ञापन

खेप पहुंचाने पर 50 हजार और बिक्री पर मिलता है दो प्रतिशत कमिशन 
शराब तस्करी में अच्छा कमीशन का लालच ट्रक चालकों को इस धंधे में खींच रही है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से शराब लेकर बिहार में ऊंचे दामों पर बिक्री के लिए जा रहे थे। पुलिस और अन्य एजेंसियों की नजर से बचने के लिए ट्रक के डाले में लोहे का गुप्त केबिन बनाकर उसके चारों ओर लकड़ी का बुरादा भर दिया गया था। इससे शराब की गंध और आवाज बाहर न जा सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक खेप पहुंचाने के एवज में उन्हें 50 हजार रुपये तथा बिक्री पर दो प्रतिशत कमीशन मिलता था। 
 
जून माह में तीसरी बार पकड़ी गई शराब की खेप 
चंदौली पुलिस ने जून माह में लगातार तीसरी बार शराब की खेप बरामद की है। अभी 24 जून को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मिल्कीपुर ताहिरपुर के पास से एक ट्रक से 925 लीटर शराबब बबरामद की थी। इसे आलू की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की की 2.31 करोड़ बताई गई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।  इसके पहले 23 जून को सैयदराजा पुलिस ने जेठमलपुर तिराहा के पास से एक पिकअप से 618 लटर शराब बरामद की थी। इसमें दो तस्कर भी पकड़े गए। इसके पूर्व 24 को ही पुलिस ने मसालों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे 505 किलो गांजा भी बरामद किया गया।  गांजा ओड़िशा से पूर्वांचल जा रहा था। बरामद गांजा की कीमत 1.25 करोड़ बताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें