फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 42.47 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
अलीनगर पुलिस के गिरफ्त में गांजा तस्करी के आरोप मनोहर झा  और आंशू तिवारी । पुलिस विभाग
विज्ञापन
नियामताबाद। एएनटीएफ वाराणसी और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिंधीताली रेलवे ओवरब्रिज के पास लग्जरी वाहन से 42.47 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत 10.50 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

अलीनगर थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को एएनटीएफ वाराणसी को सूचना मिली कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप एक्सयूवी कार से लाई जा रही है। सूचना पर टीम ने अलीनगर पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद सिंधीताली रेलवे ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध महेंद्र एक्सयूवी को रोकने का इशारा किया गया।
चालक ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक्सयूवी की डिग्गी से 14 बंडल गांजा बरामद हुआ। इसका वजन 42.47 किलो निकला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोहर झा निवासी लालकुआं, गाजियाबाद और अंशु तिवारी निवासी पगार खुर्द, थाना सभापुर, जिला सतना, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इनसेट-
चित्रकूट के युवक को देते थे गांजा
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ओडिशा से कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते थे और चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के चमरौहा उचड़ीह निवासी विनय द्विवेदी को देते थे। आरोपियों के मुताबिक विनय गांजे को आसपास के क्षेत्रों में बेचता था और बिक्री से मिले रुपये को आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

इनसेट-
मनोहर पर पहले से तीन मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मनोहर झा के खिलाफ गाजियाबाद के कविनगर थाने में वर्ष 2000 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर के विसरख थाने में वर्ष 2024 और सूरजपुर थाने में वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिकी दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें