फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस व क्राइम ब्रांच ने शनिवार की रात संयुक्त जांच में कटरिया अंडरपास पुलिया के पास से दो तस्करों को 16 किलोग्राम से अधिक गांजा के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह व स्वाट टीम प्रभारी अभय सिंह कटरिया के पास जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच नेशनल हाईवे की अंडरपास पुलिया के नीचे से होकर वाराणसी जा रही एक बस से बैग के साथ दो संदिग्ध व्यक्ति उतरे।
विज्ञापन

पुलिस ने जब दोनों के बैग की तलाशी ली तो उसमें 16 किलोग्राम 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस तस्कर आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पियरोपुर निवासी पिंटू साहनी व सनी साहनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई। पुलिस टीम में सत्येंद्र कुमार यादव, दीपक कुमार, विवेकानंद, शिवप्रकाश, धर्मेंद्र, आनंद सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अमित यादव आदि शामिल रहे। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत तीन लाख बीस हजार रुपए है। दोनों अभियुक्त काफी दिनों से गांजा तस्करी का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें