फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में खेलते समय तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, पैर फिसलने हुई घटना 

Wed, 03 Mar 2021 12:27 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चंदौली जिले के कोतवाली के डैना गांव में मंगलवार दोपहर में तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों तालाब के समीप खेल रही थी। खेलते खेलते फिसल कर तालाब में गिर गईं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन


डैना गांव स्थित 16 बीघा के तालाब अमावल गांव के एक बनवासी के नाम से आवंटित है। तालाब की देखभाल अमावल गांव निवासी सहादूर और उसकी पत्नी शांति देवी करते हैं। सहादूर के पुत्र पिंटू बनवासी की तीन पुत्रियां रेखा, इंदू, बिंदू और दो पुत्र शिववचन और पवन सब साथ ही रहते हैं।

मंगलवार को अपराह्न तीन बजे पिंटू का पुत्र पवन (नौ) उसकी बहन बिंदू (8 )और इंदू (6) तालाब के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते इंदू अचानक तालाब में गिर गई उसे बचाने के प्रयास में बिंदू भी पानी में गिर पड़ी। यह देख पवन ने भाग कर दादा सहादुर को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सहादूर ने तालाब में कूद कर दोनों बहनों को बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों बच्चियों का शव देख मां सविता, पिता पिंटू और बड़ा भाई शिववचन सहित अन्य लोग बिलख पड़े। बाद में कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें