क्षेत्र के मरुई गांव स्थित रमा गैस एजेंसी की व्यवस्था से नाराज
उपभोक्ताओं ने बुधवार को मरुई स्थित एजेंसी के गोदाम पर पहुंचकर दो
कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
गोदाम पर कर्मचारियों को बंधक बनाए
जाने की सूचना मिलने पर एजेंसी संचालक ने गोदाम का ताला खोला और पर्ची
काटने लगे, तब जाकर लोगों ने कर्मचारियों को बंधन मुक्त किया।
गौरतलब
है कि क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए एक मात्र रमा गैस
एजेंसी में पिछले एक महीने से दुर्व्यवस्थाओं से घिरी हुई है। बुधवार को भी
एजेंसी का ताला बंद देखकर सिलेंडर की पर्ची कटवाने आए उपभोक्ता नाराज हो
गए। तत्पश्चात उपभोक्ता लामबंद होकर मरुई स्थित एजेंसी के गोदाम पर पहुंच
गए। गोदाम पर इतनी भीड़ देखकर वहां तैनात दोनों कर्मचारी गोदाम पर ताला लगा
दिए।
उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों की इस हरकत से नाराज होकर उन्हें बंधक बना
लिया और एजेंसी संचालक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। उधर गैस एजेंसी
संचालक प्रफुल्ल चंद्र का कहना रहा कि कि सप्लाई कम आने की वजह से यह
समस्या उत्पन्न हुई है।
इस संबंध में जिलाधिकारी एनके सिंह का कहना है कि
मामला उपभोक्ताओं की परेशानी का है।
इसे शीघ्र ही निस्तारण करवा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में केदार सिंह, ज्वाला, अभिषेक पांडेय आदि रहे।