फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क हादसे में साले की शादी का कार्ड बांटने जा रहे जीजा समेत दो की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा निवासी मुख्तार हाशमी (35) और मैढ़ी गांव निवासी शाहिद हाशमी (30) की शनिवार देर रात भदोही में सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों मिर्जापुर में शादी का कार्ड देकर भदोही के कोइरौना कटरा बाजार जा रहे थे। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के भट्ट पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए। इस घटना की सूचना मिलने पर परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि सकलडीहा कस्बा निवासी मोहम्मद शहाबुद्दीन हाशमी के पुत्र मुख्तार हाशमी की शादी धरौली चौकी क्षेत्र के मैढ़ी गांव निवासी फिरोज की पुत्री रानी से हुई थी। मुख्तार के दो पुत्र आफताब और मेहताब हैं। मुख्तार से साले राजू की शादी आगामी 7 जून को होनी है। इसी सिलसिले में शनिवार को मुख्तार अपनी मोपेड से ससुराल मैढ़ी पहुंचे थे। वहां से रिश्तेदार शाहिद हाशमी के साथ भदोही जनपद के कटरा गांव में शादी का कार्ड देने जा रहे थे। रात साढ़े नौ बजे गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के भट्ट पुरवा गांव के समीप तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। मामले में भदोही पुलिस ने शहाबुद्दीन की प्रार्थना पत्र पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

इनसेट
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मैढ़ी गांव में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन हादसे ने पूरे परिवार को गम में डूबो दिया। मुख्तार हाशमी सकलडीहा में सब्जी का कारोबार करते थे। उनकी मौत से पत्नी रानी, पिता शहाबुद्दीन और माता रसीदुद्दीन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शाहिद हाशमी की मौत से पिता वाहिद, माता रबिया तथा भाई समीर, अमीर और आदिल सदमे में हैं। देर रात दोनों शवों को अलग-अलग कब्रिस्तानों में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें