फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास हुई। यहां बकरी चराते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं सकलडीहा स्टेशन के बीमारी से ऊबकर एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जीआरपी और कोतवाली पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ओनावल गांव निवासी कल्लू राम (55) कैंसर से पीड़ित थे। दोपहर बाद वह सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। आसपास के लोगों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, घटना की जानकारी पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची दिलदार नगर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जीआरपी के अनुसार परिवार वालों ने बताया कि कल्लू कैंसर से परेशान थे। दूसरी घटना तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास हुई। नोनार गांव निवासी डोमन पाल (30) रेलवे लाइन के किनारे बकरी चरा रहा था। शाम को वह घर जाने के लिए बकरियों को हांक रहा था। इसी बीच वह पीडीडीयू नगर की तरफ से आई ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें