फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 50 प्रतिशत के अनुदान पर दिये जाते हैं बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। खंड विकास कार्यालय परिसर में कृषि विभाग की ओर से बुधवार को खरीफ गोष्ठी, कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ । मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल व खंड विकास अधिकारी प्रकाश प्रसाद द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बताया गया कि किसानों को 50 प्रतिशत तक के अनुदान पर बीज दिए जाते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर उद्यान निरीक्षक शीतल प्रसाद वर्मा ने आम, अमरूद, शिमला मिर्च अन्य फसलों एवं विभाग से मिलने वाले अनुदान के बारे में जानकारी दी गई । कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ललिता द्वारा कृषि विविधीकरण एवं अन्य के बारे में जानकारी दी गई । सहायक विकास अधिकारी कृषि सुनील कुमार यादव ने बताया कि किसानों को विभाग में बहुत ही अच्छी क्वालिटी के बीज एवं दवा जो की 50 प्रतिशत के अनुदान पर आता है । इस दौरान किसान यूनियन अध्यक्ष राम नगीना शर्मा, सहायक कमलेश प्रजापति, डॉ. संजय सिंह, रामानंद, जितेंद्र, अमित, गुलाब आदि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें