फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन होते हुए हावड़ा और नई दिल्ली के बीच चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गर्मी की छूट्टियों में ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हावड़ा से पीडीडीयू जंक्शन होते हुए दिल्ली के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली और हावड़ा जाना आसान होगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्तवी चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल नई दिल्ली से 28 मई की शाम 18:15 बजे खुलकर अगले दिन 10:30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर बक्सर, आरा, पटना होते हुए रात 23: 40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मई की रात 01:40 बजे हावड़ा से खुलकर दोपहर 15:05 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन सुबह 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल नई दिल्ली से 30 मई की शाम 18:15 बजे खुलकर अगले दिन 10:30 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर बक्सर, पटना, किउल होते हुए रात 23:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 04049 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 01 जून को 01:40 बजे हावड़ा से खुलकर किउल, बख्तियारपुर, पटना होते हुए 15:05 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन सुबह 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें