फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्ट्रीट लाइट के लिए लगाए गए दो नए ट्रांसफार्मर, मिलेगी राहत

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में पुराने बस स्टैंड के पास स्ट्रीट लाइट के लिए लगाया गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शाम होते ही स्ट्रीट लाइट जलने से बिजली के ट्रांसफाॅर्मरों पर बढ़ने वाले अतिरिक्त लोड से अब घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली विभाग ने इस समस्या के समाधान के लिए स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन घरेलू बिजली आपूर्ति से अलग करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को नगर के नई सट्टी और पुराने बस स्टैंड के पास 25-25 केवीए क्षमता के दो नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए। अब इन ट्रांसफाॅर्मरों से केवल स्ट्रीट लाइट को बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, चंदासी विद्युत उपकेंद्र से नगर के करीब 80 हजार घरों और प्रतिष्ठानों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके लिए अलग-अलग क्षमता के करीब 200 ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। इन्हीं ट्रांसफाॅर्मरों से घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शनों के साथ स्ट्रीट लाइट को भी बिजली दी जाती है। शाम होते ही स्ट्रीट लाइट जलने से ट्रांसफाॅर्मरों पर अतिरिक्त लोड बढ़ जाता है। इसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने लगती है।
विभाग की ओर से अब स्ट्रीट लाइट के लिए अलग ट्रांसफाॅर्मर स्थापित कर लोड का बंटवारा किया जा रहा है। नई सट्टी और पुराने बस स्टैंड पर लगाए गए दोनों ट्रांसफाॅर्मरों से स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन जोड़े जाएंगे। इससे घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को आपूर्ति देने वाले ट्रांसफाॅर्मरों पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें