फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
गत 19 जनवरी को चकिया कस्बे में शिक्षा अनुदेशक राजमणि वर्मा की हत्या उसकी होने वाली पत्नी और प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर गला दबाकर की थी।
विज्ञापन


इस मामले में दो आरोपियों अमरदीप व मंतोष को गुरुवार को पटना से गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य आरोपी राहुल, रणधीर, प्रेमिका और पोलू की तलाश जारी है। यह खुलासा पुलिस लाइन में एसपी अमित वर्मा ने किया।

गौरतलब है कि शिक्षा अनुदेशक का शव चकिया में पाया गया था। शव को देखने से गला दबाकर हत्या का अनुमान लगाया गया था। हत्या के इस मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और चकिया कोतवाली पुलिस सुंयक्त रूप से प्रयास कर रही थी। पुलिस के अनुसार चकिया के दशरथ प्रसाद के पुत्र राजमणि वर्मा की शादी जिस युवती से होने वाली थी, उसका पंचमहला निवासी अमरदीप से प्रेमप्रपंच चल रहा था।
विज्ञापन


 इस संबंध में बाधा पड़ती देखकर अमरदेव व उसकी प्रेमिका ने साजिश रचकर राजमणि को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इस क्रम में दोनों ने 18 जनवरी को राजमणि को फोन करके वहां बुलाया और अमर दीप ने अपने साथियों के साथ उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने संदिग्ध नंबरों पर जांच पड़ताल के बाद आरोपियों पर नजर रखनी शुरू की। अन्य आरोपियों में राहुल, रणधीर व पोलू शामिल हैं। एसपी के अनुसार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें