फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पिस्टल और कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के भगवानपुर नहर पुलिया के समीप से पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात दो बदमाशों को तीन पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाश आदित्य राय निवासी असावर थाना करीमुद्दीनपुर और राधेकृष्ण राय निवासी रेवसड़ा थाना भांवर कोल जिला गाजीपुर के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि भगवानपुर नहर पुलिया के समीप दो व्यक्ति एक काले पिट्ठू बैग के साथ खड़े हैं। बैग में कोई संदिग्ध वस्तु हो सकती है। प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, उप निरीक्षक रावेंद्र सिंह समेत पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि इंदौर (मध्य प्रदेश) से 17000 रुपये प्रति पिस्टल लेकर आए हैं। इसे ऊंचे दाम पर बेचने के लिए चंदौली आए थे। यहां पिस्टल को एक व्यक्ति को देना था। इसका नाम पता हमें नहीं पता है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमित मिश्रा, कांस्टेबल सुनील सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें