फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, एनएच पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मैकेनिक व ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी घायल हो गया। गैस कटर से काटकर केबिन में फंसे घायल खलासी व चालक के शव को निकाला गया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना से नाराज मैकेनिक के परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। परिजन मुआवजा व परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। कोतवाल ने समझाकर शांत कराया। करीब एक घंटे बाद हाईवे पर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर से गिट्टी लादकर बिहार के कर्मनाशा जा रहा ट्रक गुरुवार की सुबह हाईवे पर फुटिया गांव के समीप खराब हो गया। शहाबगंज थाना क्षेत्र के सिंघरौल गांव के रहने वाले मैकेनिक रामाश्रय चौहान (50) हाईवे पर खराब ट्रक की मरम्मत कर रहे थे। इसी बीच वाराणसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने मैकेनिक को धक्का मार दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक चालक को वाहन समेत पकड़ लिया। ट्रक को सीज कर नवीन मंडी में खड़ा करा दिया गया है। दूसरी घटना गुरुवार की भोर में नेशनल हाईवे पर झांसी गांव के समीप हुई। बिहार की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इससे ट्रक का पीछे चल रहे ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक मथुरा जिला निवासी श्यामवीर (45) की मौके पर ही मौत हो गई। खलासी धर्मेंद्र (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने गैस कटर से केबिन कटवाकर चालक के शव को बाहर निकाला। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। मैकेनिक के परिजनों ने जिला अस्पताल के समीप चक्काजाम कर दिया। परिजन मौके पर डीएम व एसपी को बुलाने, मुआवजा और परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। कोतवाल ने समझाकर शांत कराया। चक्काजाम समाप्त होने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। वही रामाश्रय के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक पुत्र की शादी हो गई, लेकिन दो पुत्रियां और एक पुत्र की शादी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें