सदर कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानोें पर बुधवार को हुई दुर्घटना में
एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह भभुआ में हुई दुर्घटना में एक जवान की मौत हो गई।
पहली
घटना क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाइवे पर सुबह छह बजे हुई। तेज
रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में विशुंधरी
गांव निवासी बबिता (14) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहा भाई
सतीश (20) घायल हो गया। घटना के बाद मौका देख ट्रक चालक भाग निकला।
बबिता
अपनी बहन किरन के ससुराल मुगलसराय से परीक्षा देने जा रही थी। इसी बीच
हादसे का शिकार हो गई। कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में
भर्ती कराया। कुछ ही देर बाद पोस्टमार्टम हाउस पर घरवालों की भीड़ जुट गई।
महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।
दूसरी घटना डीएम कार्यालय के सामने
नेशनल हाइवे पर हुई। क्रासिंग पर सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार अधेड़
रामदहिन यादव (55) को स्कार्पियोें ने टक्कर मार दिया। जिससे उनकी बाइक
स्कार्पियों में फंसकर 50 फीट तक घिसटती चली गई। संयोग अच्छा रहा कि
रामदहिन की जान बच गई।
हालांकि उन्हें चोटें आईं, जिन्हें एक निजी अस्पताल
में भर्ती कराया गया। अधेड़ वार्ड नंबर 11, संजय नगर का निवासी है।
उधर
भभुआ संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मुठानी गांव स्थित नेशनल हाइवे पर
बुधवार की दोपहर पीछे से आ रहे ट्रक ने मोहनिया थाने की एस्कॉर्ट जीप को
टक्कर मार दिया।
जिससे एक जवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक सब
इंस्पेक्टर और चौकीदार घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में
सफल रहा।
एसपी सुनील कुमार नायक ने बताया कि मोहनिया थाने की पुलिस रेगुलर
गश्ती में एस्कोर्ट वाहन से सब इंस्पेक्टर शशिकान्त उपाध्याय के नेतृत्व
में कुदरा की तरफ जा रही थी। जैसे ही वाहन मुठानी गांव के समीप पहुंचा तभी
पीछे से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने वाहन के में ज़ोरदार टक्कर मार दिया।
जिससे अरवल ज़िला निवासी सैप जवान रामदिनेश सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो
गई। वहीं एसआई शशिकांत उपाध्याय और चौकीदार लालदेव राय गंभीर रूप से घायल
हो गए। उन्होंने बताया कि शहीद जवान को गार्ड आफ ऑनर दिया गया।
इनसटे
दो स्कार्पियो भिड़ीं, चार बाराती घायल
भभुआ।
मोहनिया में बुधवार की शाम दो स्कार्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार
बाराती घायल हो गए। भोजपुर जिले से बाराती स्कार्पियो पर सवार होकर
मुगलसराय जा रहे थे। मोहनियां में एन एच 2 पर सामने से आ रही दूसरी
स्कार्पियो से टक्कर हो गई। जिसमें भोजपुर जिले के गोदनी थाना स्थित
पहाड़पुर गांव निवासी विपिन बिहारी, मनोज यादव, अभय मिश्र एवं मुन्ना
तिवारी घायल हो गए।
इनसेट
दो बाइकें टकराईं, तीन घायल
पड़ाव।
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत रामनगर मार्ग पर सेमरा गांव के समीप बुधवार की
पूर्वाह्न लगभग साढ़े ग्यारह बजे दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई।
जिसमें तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को क्षेत्र के निजी
चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जहां एक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने
वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइकों को कब्जे
में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। सेमरा गांव स्थित इंटर कालेज की
परीक्षा देकर परवेज खांन(16) और शहवाज(16) बाइक से शाहकुटी के हनुमानपुर
स्थित अपने आवास पर जा रहे थे।
इसी दौरान दूसरी बाइक से शाहकुटी के
हनुमानपुर निवासी राहुल जायसवाल (19) सेमरा गांव के इंटर विद्यालय में अपने
भाई को लेने जा रहा था। जैसे ही वे रामनगर मोड़ पर पहुंचे दोनों बाइकों
में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां राहुल की हालात
गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।