फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क हादसों में दो की मौत, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में सोमवार को हुईं अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अलीनगर थाना के पचफेड़वा के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की जान चली गई जबकि बेटा गंंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, शहाबगंज थाना क्षेत्र के भोड़सर ग्राम पंचायत के मौजा भैंसासुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली के कैलाशपुरी निवासी शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त खाजा चौहान (75) अपने बेटे गोपी चौहान (35) के साथ बाइक से चंदौली कोषागार में जीवित प्रमाण पत्र जमा करने गए थे। दोपहर में घर लौटते समय पचफेड़वा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घायथ्युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक बिनोद कुमार मिश्र ने बताया की सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत हुई है। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है।
शहाबगंज थाना क्षेत्र के भैंसासुर गांव के निवासी रविंद्र चौहान का पुत्र नागेश कुमार (9) भोड़सर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ता था। सोमवार को विद्यालय समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से नागेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौका पाकर ट्रैक्टर लेकर चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे के पिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज लिया है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली के कटसिला गांव के पास हाईवे पर खड़े कंटेनर में ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया। पुलिस और एनएचआई की टीम ने उसे बाहर निकाला। कंटेनर चालक कटसिला के पास सड़क किनारे वाहन खड़ा कर केबिन में सो रहा था। बिहार से जौनपुर जा रहा शाहगंज जौनपुर निवासी ट्रेलर चालक संजय (25) को झपकी आ गई और ट्रेलर बेकाबू होगर कंटेनर से टकरा गया। हादसे में संजय केबिन के अंदर फंस गया। वहीं, कंटेनर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर चालक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
धानापुर-चहनिया मार्ग पर स्थित रायपुर पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात करीब नौ बजे सड़क पर टहल कस्बा निवासी नवरज खान (38) और मोहसिन खान (37) को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, स्कार्पियो चालक भाग गया। कुछ देर बाद होश आने पर मोहसिन ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को सीएचसी ले गए, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें