फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: महाकुंभ स्नान करने जा रहे मिनी बस ट्रक से टकराई दो की मौत, 10 घायल

Wed, 05 Feb 2025 11:37 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

अलीनगर थाना क्षेत्र के जनसों की लड़ाई नेशनल हाईवे पर मिनी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में दो की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
 
विज्ञापन
घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीनगर थाना क्षेत्र के जनसों की मड़ई के पास मंगलवार की रात नेशनल हाईवे पर महाकुंभ प्रयागराज जा रही मिनी बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे अनियंत्रित होकर बस पलट गई और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो.गई। जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और वही 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को पुलिस व एंबुलेंस की टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। वही शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


बताते हैं कि बिहार के पटना मलाई थाना क्षेत्र के मिनी बस से सवार होकर लोग प्रयागराज में लगे महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। जैसे ही अलीनगर थाना क्षेत्र की नेशनल हाइवे पर जनसों की मड़ई गांव के समीप पहुंचे की ट्रक ने पीछे से  बस मिनी बस में टक्कर मार दिया।इसमें कनक केसरी 42, गोपी कुमार 45, आलोक मोदी 38, कृष्णा 65,रूबी गोयल 10, रचना गोयल 31, मेनका गोयल 45, रमेश मित्तल 53, प्रेम मित्तल 50, अनिल कुमार अग्रवाल 52 और प्रिया मोदी 35 व कविता मोदी 34 घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वहां चकीख पुकार से आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज रही थी। इसी दौरान प्रिया मोदी और कविता मोदी की मौके पर ही मौत हो गई। वही 10 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किराया, लेकिन उसमें कनक केसरी और आलोक मोदी की हालत गंभीर होने पर उन्हें चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोंनो को वाराणसी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डा. अजय कुमार सिंह ने बताया कि 10 लोगों का उपचार किया गया। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है और सूचना है कि दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें