फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-स्कार्पियो की टक्कर में दो जख्मी, वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
कंदवा के कंजेहरा में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त स्कार्पियो। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम ट्रक और स्कार्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कार्पियो में सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों का इलाज निजी अस्पताल में कराया। दुर्घटना में स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।
विज्ञापन

दिलदार नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा से स्कार्पियो में सवार छह लोग पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के पास किसी जलसे में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कंदवा थाना क्षेत्र के कंजेहरा गांव के पास पहुंचने पर स्कार्पियो के चालक को झपकी आ गई। इससे स्कार्पियो महाराष्ट्र से गल्ला लादकर पश्चिम बंगाल जा रहे ट्रक से जा भिड़ी। आमने-सामने हुई इस टक्कर में स्कार्पियो में सवार महमुद्दीन (55) और मोनू नेता (50) घायल हो गए। गनीमत रही कि वाहन में सवार अन्य लोगों को खरोंच तक नहीं आई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाल कर निजी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को धक्का देकर सड़क के किनारे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें