फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ करोड़ का कारोबार ठप

Sat, 03 Sep 2016 01:12 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मुगलसराय में जुलूस निकालते सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ता। अमर उजाला
विज्ञापन
सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) के आह्वान पर केंद्र व राज्य के श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में बारह सूत्री मांगों के समर्थन में कर्मचारी संगठनों ने शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल की। इससे बैंकों और डाकघरों की बंदी से दो सौ करोड़ रुपये का कारोबार     प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

  इसी तरह इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्रियों में काम बंद होने से एक करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ। विभिन्न श्रमिक संगठनों ने हड़ताल के समर्थन में जुलूस निकाला और मांगों के समर्थन में आवाज     बुलंद की।
ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर कागज गत्ता मिल, यूको सीमेंट फैक्टरी, भवन निर्माण मजदूर, मिड डे मिल रसोइया यूनियन, भारत की जनवादी नौजवान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा, आंगनबाड़ी एवं आशा बहनों ने संयुक्त रूप से जुलूस निकाला। दोपहर साढ़े बारह बजे नगर के मानसरोवर तालाब पर एकत्र हुए और जुलूस निकालते हुए बाजार भ्रमण किया।
विज्ञापन

नगर के सुभाष पार्क में पहुंच कर जुलूस सभा में परिवर्तित हो गया। सभा में जैनुल आबदीन, गुलाब चंद्र, जालंधर, श्यामप्यारी, माधुरी देवी, रजवंती, फूलमति, संगीत, जयप्रकाश, मिठाईलाल, सतीशचंद्र,महेश साव,        रामकेश सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के संयुक्त तत्वावधान में नियामताबाद ब्लाक पर प्रदर्शन और सभा की गई। सभा में वक्ताओं ने श्रम विरोधी नीतियों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा। इस मौके पर शशिकांत कुशवाहा, मोहनलाल बरनवाल, अनिता, संजय प्रसाद, दिनेश कुमार, संजीव यादव, बबुली बियार, अजय राय, जीरा, कांति देवी, बिहारी बियार आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता सत्य नारायन सिंह ने और संचालन रामदुलार बिंद ने किया।
रिक्शा इक्का ट्राली कल्याण समिति ने एक दिवसीय हड़ताल एवं बंदी के समर्थन में खूब नारेबाजी की। इस मौके पर कयामुद्दीन अंसारी, इंद्रजीत शर्मा, रंजन शाह, बाबूलाल यादव, सेचन यादव, राकेश कन्नौजिया, मनोज गुप्ता, जितेन्द्र दादा, हसमुख शेख, सोहन राम आदि रहे।
मुगलसराय उपडाकघर में हड़ताल के समर्थन में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद, जेएस उपाध्याय, आरपी मौर्य, विजय कुमार       आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें