फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकान गिरे, तीन घायल

Thu, 22 Sep 2016 01:34 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मुगलसराय के मवई खुर्द गांव निवासी रामजनम चौहान का गिरा मकान।
विज्ञापन
बुधवार को हुई बारिश से दो स्थानों पर कच्चा मकान गिरने से लोगों के गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। इस दौरान तीन लोगों को मामूली चोट आई। बाद में क्षेत्रवासियों जिला प्रशासन मदद दिये जाने की मांग की है।           
विज्ञापन

   बुधवार की सुबह से ही मौसम खुशगवार हो गया था। इसके बाद पानी की फुहार पड़ने लगी जो बाद में तेज बारिश में तब्दील हो गयी। कई दिनों इस तरह की बारिश ने जिले में लोगों ने राहत महसूस की लेकिन जनपद में दो लोगों के लिए यह आफत साबित हुई। नगर पालिका परिषद मुगलसराय अन्तर्गत वार्ड संख्या ग्यारह निवासी  रामजनम चौहान कबाड़ बेचकर अपने तीन बेटो और दो बेटियों भरण पोषण करता है और एक कच्चे मकान में रहता था। सुबह शुरू हुई तेज बारिश में उसका मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें दबकर उसके गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। वार्ड सभासद अमरेश  यादव ने तहसील प्रशासन से पीड़ित को सहायता राशि दिए जाने की मांग की  है। उधर, इलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कलानी गांव निवासी नन्हें गिरी का रिहायशी मकान लगभग दस बजे गिर गया। जिसमें रखा घर गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। वहीं घर में मौजूद शिर्पशन गिरि (19), काजू गिरि (18) तथा विकास गिरि (24) को मामूली चोटें भी आई। ग्रामप्रधान कुलदीप सिंह ने तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें