फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शार्ट सर्किट से दो घरों और गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले अलग-अलग इलाकोें में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में निजी कारखाने के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगने से सामान जल गया।
विज्ञापन

वहीं इलिया के सैदूपुर और ईसापुर गांव में दो घरों में आग से दो कूलर, दो स्कूटी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में भूसी और कन्ना निकालने वाली एक निजी फैक्टरी है।
इसके गोदाम में मंगलवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद आग बुझी। जांच में पता चला कि गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की तत्काल कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। गोदाम में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। अभी तक नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है। कंपनी के कर्मचारी अभी इस विषय में कुछ कहने से बच रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कंपनी की क्षति हुई है उसका आकलन किया जा रहा है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी ने कहा कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। उसे बुझा लिया गया है। वहीं इलिया थाना के सैदूपुर व ईसापुर गांव में दीपावली की रात अरविंद कुमार सिंह व सवरू राम के मड़ईनुमा घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
सैदूपुर गांव में अशोक कुमार सिंह के बंगले में आग लगने से दो कूलर, एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, और नौकरी से संबंधित आवश्यक कागजात आदि जल गए। करीब एक लाख के नुकसान का अनुमान है।
इसी तरह ईसापुर निवासी सवरू राम के मड़ई के उपर से गया 11 हजार का हाई टेंशन तार में अचानक चिंगारी निकलने से मड़ईनुमा मकान में आग लग गई। इससे उसमें खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी व खाद्यान्न, सहित खाद्यान्न जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें