धानापुर में मारपीट के बाद इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत:-जागरूक पाठक
धानापुर। क्षेत्र के खड़ान गांव के पास स्थित तालाब के समीप बुधवार रात करीब 10 बजे कांधरपुर और खड़ान गांव के युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना की शुरूआत महिला से कथित छेड़खानी को लेकर विवाद से हुई, जो देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प में बदल गई।
मारपीट के दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल होने वालों में दीपक सिंह (39), धर्मवीर शर्मा (27), प्रदीप विश्वकर्मा (23), राहुल कुमार सेठ (20), अश्वनी मौर्य (20) और धीरज सिंह (30) शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से बाबूलाल शर्मा (53), श्यामलाल शर्मा (62) और मोहित शर्मा (23) घायल हुए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से छह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।