फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो युवतियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुर गांव में शुक्रवार की सुबह कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो युवतियां मलबे में दब गईं। मौके पर जुटे लोगों दोनों को मलबे से बाहर निकाला और रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मजदूरी करने वाले सुनील कुमार और विजय राम पड़ोसी हैं। बारिश के कारण दोनों के मकान के आसपास पानी भर गया था, जिससे दीवार गीली हो गई थी। शुक्रवार की सुबह विजय मजदूरी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। वहीं, उनकी बेटियां गुड़िया (30) और ज्योति (18) घरेलू काम कर रही थीं। इसी बीच पड़ोसी सुनील के मकान की कच्ची दीवार विजय के घर पर गिरी, जिसके मलबे में गुड़िया और ज्योति उसमें दब गईं।
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों बहनों को बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों ने दोनों को रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, यहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में घर ग्रहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दीवार गिरने से दो युवतियां घायल हुई हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। राजस्व विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें