फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चियों ने खाया धतूरा

Tue, 20 Oct 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी छोटे यादव की दो पुत्रियां सोनाली (03) व सीवाली (05) ने सोमवार की शाम अमरूद समझकर धतूरा खा लिया।
विज्ञापन


इससे दोनों की हालत गंभीर हो गई। परिवारवालों ने दोनों को चहनियां स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।

 हालांकि परिवार वाले पैसे के अभाव में दोनों को बनारस नहीं ले गए और मारूफपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
 गांव निवासी छोटे यादव का मकान हुसेपुर गांव के बाहर सिवान में है।

सोमवार को परिवारवाले खेत में काम करने के लिए गए थे।

घर पर छोटे की पत्नी दोनों बेटियों के साथ अकेली थी। दोनों बालिकाएं खेलते खेलते घर के बगल में चली गई और धतूर के पौधे में लगे फल को अमरूद समझकर खा लिया। कुछ देर बाद घर पहुंचने पर दोनों बालिकाएं छटपटाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवारवालों ने आननफानन में दोनों को इलाज के लिए चहनियां स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां हालत          गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

 पैसे के अभाव में परिवारवालों ने दोनों को मारुफपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया,        जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें