फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में दो की मौत 

Sat, 14 May 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
घायल का चल रहा इलाज
विज्ञापन
चकिया-इलिया मार्ग पर मगरौर गांव के समीप ट्रैक्टर और मारुति की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए। घटना शुक्रवार की रात साढ़ेे आठ बजे हुई। मौके पर एकत्र लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों शवों को बाहर निकाला। वहीं सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर बिहार के खराती गांव से बारातियों को लेकर चकिया के बोदलपुर जा रहा था। ट्राली पर करीब चालीस लोग सवार थे। 
विज्ञापन

बिहार के चांद थाना अंतर्गत खराती गांव निवासी राधेराम के पुत्र बबलू की बारात खराती गांव से चकिया के बोदलपुर गांव में ट्रैक्टर से आ रही थी। ट्रैक्टर मगरौर गांव स्थित कमर्नाशा नदी पुलिया मोड़ पर पहुंचा था कि तभी सामने से मारुति कार से जोरदार टक्कर      हो गई। 
 जिसमें कार चालक संजय साहनी (35) निवासी खरौंझा चकिया घायल हो गया। जबकि ट्रैक्टर पलटने से चालक अवधेश कुमार (35) व खलासी मदन राम (22) की नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर पलटने से सोहन यादव (35), दुलारे चौहान (45), राजन (20) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर की एंबुलेंस ने शव और घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने संजय, सोहन यादव और राजन को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घटना स्थल पर काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने से लोगों में नाराजगी रही। खबर पाकर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच       गए। एसडीएम अनिल मिश्र और कोतवाली पुलिस अस्पताल         में पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें