फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो दिन बाद धूप तो निकली लेकिन बढ़ गई ठंड

विज्ञापन
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर छाया कोहरा। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अकवान तूफान का असर खत्म होने के बाद सोमवार को जिले में दो दिन बाद धूप खिली। हालांकि धूप निकलने के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार को 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान सोमवार को एक डिग्री गिरकर 17 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह से धूप निकलने पर लोगों को बादलों और बूंदाबांदी से राहत मिली लेकिन शाम होते ही ठंड का असर बढ़ने लगा।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को बादल छाए रहने के साथ जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी। असमय बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा तो किसानों की चिंता भी बढ़ गई।
सोमवार सुबह धूप निकलने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। वहीं नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भी चहल-पहल बढ़ गई।
बाजारों में रौनक लौट आई और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। दिन में मौसम सामान्य रहने से खेल मैदानों में भी बच्चों की आवाजाही बढ़ी। हालांकि सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ गया। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें