फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पिस्टल दिखाकर राहगीर को लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
चहनिया में मुठभेड़ के बाद मौका मुआयना करते पुलिस अ​धिकारी।स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में रविवार को पिस्टल दिखाकर राहगीर से लूट करने वाले दो बदमाशों से बलुआ थाने की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें आरोपी अनुपम पांडेय के पैर और उपनिरीक्षक जमीलुद्दीन खान के बाएं हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर अनुपम निवासी अटाैली ग्राम धानापुर और उसके साथी महुअर ग्राम बलुआ के आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने 3 जून को दिनदहाड़े गोविंद मिश्रा को पिस्टल दिखाकर मोबाइल और रुपये लूट लिए थे। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि तीन जून को बलुआ थाने में मिश्रपुरा गांव निवासी गोविंद मिश्रा ने तहरीर दी थी। दोपहर 12 बजे चहनियां बाजार में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर पिस्टल सटा दी थी। जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे मोबाइल फोन तथा 3200 रुपये नकदी लूटकर भाग गए थे। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उनकी तलाश शुरू कर दी। रविवार को आरोपी अनुपम पांडेय उर्फ गोलू(22 ) और आकाश कुमार(21) अपने घर आए थे। दोनों कहीं भागने की तैयारी में थे। सूचना पर पुलिस ने वाराणसी-बलुआ मार्ग पर घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वे भागने लगे। कुछ दूरी पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें उपनिरीक्षक जमीलुद्दीन खान के बाएं हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई। अनुपम पाण्डेय के पैर में एक गोली लग गई। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस, लूट के मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई। पुलिस बरामद हथियारों के संबंध में भी जांच कर रही है। एससपी के मुताबिक मुख्य आरोपी अनुपम पांडेय उर्फ गोलू पहले से ही कई आपराधिक मामलों में वांछित रहा है। उसके खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, अपहरण और आर्म्स एक्ट के मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। अनुपम पर धानापुर थाने में तीन, चंदाैली में दो और कंदवा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज है। वहीं आकाश पर बलुआ थाने में तीन मामले दर्ज हैं। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके पुराने मामलों की जानकारी भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें