नियामताबाद। गर्मी के चलते बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जफरपुर में दो बच्चे कक्षा में ही गश खाकर गिर पड़े। शिक्षकों ने शीघ्र ही उनका प्राथमिक उपचार किया।
जफरपुर गांव निवासी बनारसी चौहान की पुत्री प्रियंका चौहान व उमेश प्रजापति का पुत्र यश प्रजापति प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार को दोनों कक्षा में पढ़ रहे थे। प्रियंका चौहान अत्यधिक गर्मी के कारण गश खाकर गिर गई। शिक्षकों ने प्राथमिक उपचार देना शुरू किया। तभी यश प्रजापति को भी उल्टियां होने लगीं और वह भी बेहोश हो गया। शिक्षकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार शुरू कर, उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन भी विद्यालय में पहुंच गए। तब तक बच्चे होश में आ गया था। प्रधानाध्यापिका उषा देवी ने बताया कि अचानक बच्चे गर्मी के कारण उल्टी हुई इसके बाद वह बेहोश हो गए।