धानापुर। थाना क्षेत्र के सीतापीखारी में देर शाम कूलर में उतरे करंट से अर्पित जायसवाल 14 साल की मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रदीप जयसवाल का पुत्र अर्पित जायसवाल सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। शाम 7 बजे घर की औरतें बगल के घर में किसी कार्यक्रम में चली गई थी तभी बिजली आ गई और वह कूलर चालू करने गया और करंट की चपेट में आ गया। और घर में किसी के न होने के कारण वह कुछ समय तक बिजली के संपर्क में रहा और बेहोश होकर गिर गया। जमीन में गिरा देख परिजन आननफानन में परिजन उसे इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे को मौत को सूचना मिलते हो पूरे बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।