कोतवाली क्षेत्र के ओड़वली पुल के समीप बुधवार को दोपहर में दो बाइकों की
आमने सामने टक्कर होने से परीक्षा देने जा रहे पांच परीक्षार्थी गंभीर रूप
से घायल हो गये।
घटना के बाद एंबुलेंस से ग्रामीणों ने घायलों को
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया। यहां दो की हालत
गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।
मुगलसराय
के रविनगर निवासी सतेन्द्र यादव (18) अपने मित्र आशुतोष गुप्ता (19) के
साथ तुलसी आश्रम इंटर की परीक्षा देने बाइक से जा रहे थे। इसी बीच ओड़वली
गांव पुलिया के समीप बजरंगी राजभर (22) अपने तीन दोस्त मुलायम (18) और मनोज
(19) के साथ परीक्षा देने चहनियां जा रहा था। दोनों बाइक सवार की आमने
-सामने टक्कर होने पर सभी घायल हो गये।
ग्रामीणों ने एंबुलेंस से
अस्पताल पर भर्ती कराया। यहां से सतेन्द्र यादव और बजरंगी की हालत गंम्भीर
होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।