नियामताबाद विकास खंड के तारनपुर गांव में मंगलवार की शाम मतदान के बाद बूथ
से दो बैलेट बाक्स गायब हो गए। बाद में स्ट्रांग रूम दोनों मिल गए।
इस लापरवाही में डीएम के आदेश पर तीन मतदान कर्मियों को तत्काल प्रभाव से िनलंबित कर दिया गया।
ट्रक पर बैलेट बाक्स लादते समय इसका पता चला तो मतदानकर्मियों के होश उड़
गए। यही नहीं ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हो हल्ला मचाना
शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने बैलेट बाक्स लेने आए ट्रक को घेर लिया तथा
चक्का जाम की कोशिश की। बैलेट बाक्स गायब होने की सूचना मिलते ही
प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।
काफी खोजबीन के बाद पता चला कि
कुछ लोग बाइक से बाक्स को स्ट्रांग रूम के पास ले गए हैं। बाक्स को मौके
पर वापस मंगाकर जांच पड़ताल की गई और लापरवाही पर पीठासीन अधिकारी सहित
तीन मतदान कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। डीएम ने मामले की पूरी जांच
का भी आश्वासन दिया।
तारनपुर ग्राम सभा का मतदान प्राथमिक विद्यालय पर
हो रहा था। शाम चार बजे मतदान के बाद बैलेट बाक्स को सील किया गया और सभी
बाक्सों को स्ट्रांग रूम तक ले जाने के लिए कर्मचारी ट्रक का इंतजार करने
लगे। ट्रक आने पर जब बाक्स को लोड किया गया, तो पता चला कि यहां के दस
बाक्स में दो बाक्स गायब हैं।
मौके पर सिर्फ आठ बाक्स ही हैं। दो बाक्स
गायब होते ही संबंधित मतदान केंद्र के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। इस
बीच मतदान एजेंटों ने इसकी खबर अन्य ग्रामीणों को दी तो ग्रामीणों की भीड़
मौके पर एकत्र हो गई।
वे अधिकारियों पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए
नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने मतदान केंद्र पर आए ट्रक को घेर लिया और
अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
बैलेट बाक्स गायब होने की
सूचना उच्चाधिकारियों को मिली तो उनके भी होश उड़ गए। आनन फानन में डीएम
सुरेन्द्र विक्रम मौके पर पहुुुंचे। उनके नेतृत्व में खोजबीन बैलेट बाक्स
की खोजबीन शुरू हुई।
काफी तलाश के बाद पता चला कि दो मतदान अधिकारी
बैलेट बाक्स बाइक पर लेकर स्ट्रांग रूम पहुंच गए हैं। बाक्स का पता चलते
ही उसे वापस मतदान केंद्र पर बुलाया और निरीक्षण किया गया। इसमें बाक्स का
सील ठीक ठाक मिला।
बावजूद इसके डीएम ने लापरवाही बरतने पर पीठासीन
अधिकारी सहित तीन मतदान कर्मियों को निलंबित कर दिया और मामले की पूूरी
जांच का निर्देश दिया।