फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सोलह हजार रुपये के देशी और विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने रविवार की भोर में अलग अलग स्थानों से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 16,000 रुपये मूल्य के देशी और विदेशी शराब बरामद हुए हैं। दोनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

रविवार की भोर में लगभग चार बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन और चार से जीआरपी ने एक-एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 12,700 रुपये मूल्य के देशी शराब मिली। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार निवासी डालमियानगर, (डेहरी) जिला रोहतास, बिहार का चालान किया गया है। बताया कि इस घटना के कुछ देर बाद ही चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर पर स्टेशन नाम पटि़्टका के पास एक युवक दिखा। उसके बैग की तलाशी ली तो उसके पास से 22 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। बरामद शराब की कीमत 3,300 सौ रुपये है। गिरफ्तार युवक रविंद्र कुमार निवासी पुनपुन थाना पुनपुन जिला पटना बिहार का भई चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें