फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 3500 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मंगलवार की रात धान की भूसी में छुपा कर फर्जी बिल्टी के जरिए बिहार ले जाई जा रही 3500 लीटर शराब बरामद की गई। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कीमत 90 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने शराब की खेप पकड़ने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि नौगढ की पुलिस और स्वाट, सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान नौगढ के जयमोहनी बार्डर के पास एक डीसीएम को रोका। उनमें धान की भूसी लदी थी। संदेह होने पर तलाशी ली गई तो बोरियों के बीच से शराब बरामद की गई। तकरीबन 3500 लीटर आवैध इम्पीरियल ब्लू की बरामदगी की गई। उसकी कीमत 90 लाख रुपये आंकी गई है। शराब बिहार ले जाई जा रही थी, जहां बिक्री पर प्रतिबंध है।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में राजस्थान के सेडवा थाने के भीचरी के रखा राम और लकड़ा के दिनेश कुमार जांगुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि राजस्थान में शराब सस्ती मिलती है। बिहार में शराब बंदी होने के कारण ज्यादा कीमत मिलती है। वे फर्जी बिल्टी बनवाकर धान की भूसी में छुपाकर शराब बिहार ले जाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें