फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बोगी में यात्रियों पर रहेगी नजर, पुलिस करेगी सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलगाड़ी के कोच में हर यात्री पर कैमरे की निगाह रहेगी। जीआरपी बीच-बीच में उनको सावधान भी करती रहेगी। इससे ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगेगी। पीडीडीयू रेलवे स्टेशन की जीआरपी को दस बॉडीवार्म कैमरे और 24 ब्लू टूथ स्पीकर दिए गए हैं।
विज्ञापन

रेलगाड़ियों और स्टेशन आपराधिक घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पर है। ट्रेनों में जीआरपी की ड्यूटी लगती है। आमतौर पर एक ट्रेन में दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाती है। उनके लिए हर कोच की निगरानी संभव नहीं होती है। रोकटोक करने पर यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों के विवाद की नौबत भी आती रहती है। इन स्थितियों को देखते हुए ट्रेनों के कोच में सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्कॉर्ट मे तैनान जीआरपी को बॉडीवार्म कैमरे और ब्लू टूथ स्पीकर दिए जा रहे हैं। इनकी मदद से वे यात्रियों की गतिविधियों पर निगरानी रख सकेंगे और उनको सावधान भी करते रहेंगे।
स्कॉर्टिंग के दौरान जीआरपी के बोगियों में घूमने के कारण यात्रियों के चेहरे कैमरे में कैद हो जाएंगे। किसी तरह की आपराधिक वारदात होने पर आरोपी को पकड़ने में आसानी होगी। विवाद होने पर भी इन कैमरों से मदद मिलेगी। पीडीडीयू जीआरपी को दस बॉडी वार्म कैमरा मिले हैं। अब तक सिर्फ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षा के बारे हिदायत दी जाती थी लेकिन अब यात्रा के दौरान भी यह आवाज सुनाई देगी। जीआरपी को जो ब्लूटूथ स्पीकर दिए गए हैं, उनमें पहले से घोषणा रिकार्ड है। समय-समय पर उसका प्रसारण किया जाएगा। यात्रीगण सावधान: दरवाजे या खिड़की के बाहर न झांके। इसके अलावा टीटीई और जीआरपी के यहां यात्रियों को चल मुकदमा दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन



कोट-
पीडीडीयू जीआरपी को दस बॉडीवार्म कैमरे और 24 ब्लू टूथ स्पीकर मिले हैं। उनको इसको चलाने का प्रशिक्षण देकर कर्मचारियों को मुहैया करा दिया गया है। बिना बाॅडीवार्म कैमरा और ब्लूटूथ के जीआरपीकर्मी ट्रेनों में नहीं चलेंगे। इससे आपराधिक वारदात पर रोक लगेगी।-सुरेश कुमार सिंह, निरीक्षक, पीडीडीयू जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें