चंदौली। पुलिस और वाराणसी की एंटी नारकोटिक्स टीम ने हाईवे पर झांसी गांव के पास मिनी ट्रक से 4.99 क्विंटल गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद गुप्ता और बरेली के नवाबगंज निवासी अक्षय कुमार के रूप में हुई। सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तस्कर ओड़िसा से गांजा लेकर नई दिल्ली बॉर्डर पर डिलीवरी करने जा रहे थे। जांच के लिए हाईवे पर संदिग्ध दिख रहे एक मिनी ट्रक को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में सीएनजी सिलिंडर के नीचे छिपाकर रखे 18 बोरों में 4.99 कुंतल गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि ओडिशा से सप्लायर ने गांजा लोड कराया था, जिसे दिल्ली पहुंचाना था।पुलिस ने गांजे की खेप जब्त कर तस्करों के नेटवर्क की जानकारी खंगाल रही है।