धानापुर के कुसम्ही के समीप जर्जर पुलिया। संवाद
धानापुर। क्षेत्र के कुसम्ही मार्ग पर बनी जर्जर पुलिया से हादसे का डर है। पीडब्ल्यूडी ने इसके निर्माण की पहल की मार्ग का डायवर्जन का निर्माण शुरू किया। वहीं डायवर्जन मार्ग के बीच में माैजूद बिजली का खंभा बाधा बना हुआ है। खंभा नहीं हटने के कारण निर्माण दो महीने से अटका है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली के खंभे से विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही। इसके बावजूद केवल खंभा न हटाने से दो महीने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने विद्युत निगम से पत्राचार भी किया। लेकिन अब तक उसे नहीं हटाया गया है। स्थिति यह है कि दो माह पूर्व डायवर्जन मार्ग के लिए पाइप गिरा दी गई है पर निर्माण शुरू नहीं हो सका। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विजय शंकर यादव ने बताया कि पोल के कारण डायवर्जन मार्ग का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं विद्युत निगम के अवर अभियंता घनश्याम प्रसाद ने बताया कि खंभा हटाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित कर दिया गया है। शीघ्र ही बिजली का खंभा हटवाकर निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।