चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात नरसिंहपुर खुर्द गांव स्थित आरती मिल के पास चेकिंग के दौरान एक कंटेनर में लदे 24 मवेशियों को मुक्त कराया। उक्त पुलिसिया कार्रवाई में दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस कंटेनर को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई।
बताते हैं कि सदर कोतवाली पुलिस का मुखबिर से सूचना मिली कि अलीनगर की तरफ से कंटेनर में मवेशियों को लादकर वध हेतु बंगाल ले जाया जा रहा है। इसके बाद हरकत में आयी पुलिस आरती मिल के पास घेरेबंदी कर पशु लदे वाहन के आने का इंतजार करने लगी। तभी कंटेनर आता दिखा तो मौके पर मौजूद एसआई विवेक कुमार त्रिपाठी व मनोज कुमार पांडेय ने कंटेनर को रोक लिया और उसकी तलाशी ली तो अंदर 24 मवेशी बरामद हुए, जिसमें चार गाय, 20 सांड़ शामिल थे। पुलिस ने तस्कर परवेज व मेहरबान को गौवध अधिनियम के तहत निरुद्ध कर जेल भेज दिया।