चंदौली। जनपद में लघु सिंचाई विभाग की ओर से किसानों की लिए बोरिंग की व्यवस्था की गई है। इस योजना के लिए पहले आओ पहले पाओ के तहत विभाग की ओर से बोरिंग पर अनुदान निर्धारित किया गया है। जहां पिछले वित्तीय वर्ष में ढाई हजार से अधिक किसानों ने आवेदन किया था,लेकिन मात्र 652 किसान ही लाभान्वित हुए। वहीं शेष किसानों को अब नए वित्तीय वर्ष में आवेदन करना होगा।
लघु सिंचाई विभाग द्वारा किसानों के लिए बोरिंग की व्यवस्था की गई।इसमें तीन कैटेगरी मे बांटा गया है। जिसमें लघु, सीमांत और अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति शामिल है। इसमें लघु किसानों के लिए 35800 रुपये, सीमांत किसानों के लिए 45400 रुपये,अनुसूचित जाति के लिए 57000रुपये का अनुदान बोरिंग पंपिंग सेट जल वितरण के लिए पाइप का अनुदान शामिल है। यही नहीं गहरे बोरिंग के लिए समस्त कृषकों को 257000 रुपए का अनुदान है। लघु श्रेणी के किसानों के लिए बोरिंग पर 11000 रुपए पंपिंग सेट पर 18 000 रुपए और पाइप के लिए 4800 रुपए अनुदान दिए जाते हैं। वही सीमांत श्रेणी के किसानों के लिए 15400 रुपए बोरिंग के लिए पंपिंग सेट के लिए 25200रुपए और 4800रुपए पाइप के लिए अनुदान है। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लिए 19800 रुपए बोरिंग 32400रुपये पंपिंग सेट और 4800 रुपये पाइप के लिए अनुदानित किया गया। यही नहीं मध्यम गहरे नलकूप योजना के तहत 30 से 60 मीटर तक गहराई के नलकूप निर्माण के लिए 175000रुपए बोरिंग व पाइप के साथ 14000 रुपए पाइप अनुदान के लिए अनुदान दिया जाता है, लेकिन इसमें विद्युत करण के लिए 68000 रुपये का अनुदान शामिल है। 61 मीटर से अधिक गहरे बोरिंग के लिए 265000 रुपये बोरिंग व पंपिंग सेट और 14 000 रुपये पाइप के लिए और 68000 रुपये बिजली के लिए भी अनुदान दिए जाने की योजना है। वहीं विभाग की ओर से तीन कैटेगरी में वित्तीय वर्ष 2023 -24 में पहले आओ पहले पाओ के तहत किसानों को लाभ दिया गया है। गहरें बोरिंग के दौरान 50 के सापेक्ष 46 किसान, मध्य बोरिंग के लिए 200 के सापेक्ष 65 किसान, मध्यम के लिए 2500 के सापेक्ष 541 किसानों को बोरिंग का लाभ दिया जा चुका है, शेष बचे लाभार्थियों को अगले वित्तीय वर्ष में इसका लाभ दिया जाएगा, लेकिन अभी कोई विभाग को सूचना नहीं मिली है।
बोरिंग का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
चंदौली। लघु सिंचाई विभाग की ओर से किसानों को बोरिंग का लाभ देने के लिए सरकार की योजना संचालित की जा रही है। इस योजना में आवेदन करने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। अगर भी किसी सहजजन सेवा केंद्र पर ना कर पाए तो कार्यालय में आकर खसरा खतौनी के साथ अन्य कागजातों को लेकर पहुंचे। जहां पर कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेंगा।
लघु सिंचाई विभाग द्वारा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पहले पाओ पहले आओ पहले पाओ के तहत किसानों को दिया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में 652 लोगों को इसका लाभ मिला है।इसमें जो किसान बच गए हैं,उन्हें अगले वित्तीय वर्ष में उसका लाभ दिया जाएगा। रामजी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई।