फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे तक लगाया जाम

Sat, 07 Feb 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव के पास शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे ट्रैक्टर की चपेट में आकर 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जिससे नाराज ग्रामीणों ने नेगुरा-पैंतुआ मार्ग पर जाम लगाकर मुआवजे की मांग की। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और लोगों को समझा-बुझाकर साढ़े पांच बजे जाम खत्म कराया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया।


नेगुरा गांव के शिवकुमार चौहान का पुत्र शेरू चौहान शुक्रवार को खेत में काम रही अपनी मां को मजदूरी का पैसा देने के लिए साइकिल से जा रहा था। वहीं नेगुरा ताल से मिट्टी लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने गांव के समीप ही साइकिल सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे शेरू की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर आसपास के जुटे लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर शव को मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे ढाई घंटे तक मार्ग पर आवाजाही रुकी रही।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें