पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण के लिहाज से बुधवार का दिन कुछ अच्छा रहा। आज छह नए संक्रमित मिले जबकि 24 मरीज स्वस्थ घोषित हुए। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
बुधवार को मिली रिपोर्ट में दो महिला और चार पुरुष संक्रमित मिले। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रिमतों में एक सरकारी चिकित्सक, दो गृहणी, दो छात्र हैं। संक्रमितों में चकिया के एक, पीडीडीयू नगर के दो, सकलडीहा के दो और एक शहाबगंज के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में आज कोविड जॉच के लिए कुल 1150 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ बुधवार को 24 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3465 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 177 है जबकि 3247 स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले अब तक कुल 41 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।